अररिया की टीम पूर्णिया के लिए रवाना

चार मार्च को अररिया बनाम किशनगंज के बीच टूर्नामेंट

:-13- प्रतिनिधि, अररिया बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर मेंस अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अररिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टीम सोमवार को पूर्णिया के रवाना हुई. अररिया जिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का नये जर्सी में फोटो सेशन के बाद 15 सदस्यीय टीम रवाना किया गया. जिसमें अररिया का पहला क्रिकेट मैच 04 मार्च को किशनगंज से होगा. अररिया से रवाना हुई टीम में कप्तान सरवन कुमार, मो असफाक, राजा बाबू, संजू सिंह, निसार अहमद, कुमार सात्विक, नवनीत किशलय, उज्जवल कुमार, उत्तम कुमार, आयुष कुमार गुप्ता, आदित्य राज, अंकित कुमार सिंह, अमन कुमार यादव, आदर्श सिन्हा, अमन राज शामिल हैं. मौके पर बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, वरीय सदस्य सत्येन शरण अररिया क्रिकेट संघ के सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव अनामी शंकर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >