पीबीएल कार्यक्रम में अररिया की अलग पहचान

ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र प्रदान कर की सराहना

अररिया. राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय परियोजना आधारित शिक्षण (पीबीएल) कार्यक्रम में अररिया जिले ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए शैक्षिक नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनायी. इस कार्यक्रम में अररिया जिले का नेतृत्व जिला शिक्षक शिक्षा समन्वयक राजेश कुमार ठाकुर, जिला तकनीकी टीम के सदस्य अमन पांडे, अनुपमा कुमारी व डायट व्याख्याता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया. उमवि कामत टोल बौसी व मवि लक्ष्मीपुर, रानीगंज के विद्यार्थियों ने विज्ञान व गणित विषयों पर आधारित नवाचारी परियोजनाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों को खुर्शीदा बानो, रंजीता शर्मा व नारायण मेहता शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने अररिया जिले के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत परियोजनाओं की विशेष सराहना की और ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र प्रदान किये. अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर, एससीइआरटी के निदेशक व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अररिया जिले की टीम के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की. मवि भवानी नगर बौसी, रानीगंज के शिक्षक शैलेश कुमार श्रीवास्तव की प्रेरणादायी शैक्षणिक कहानी एससीइआरटी की पत्रिका में प्रकाशित की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >