अररिया में 30,810 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगीं, 170 अभी बाकी; एक हफ्ते में पूरा करना होगा लक्ष्य

अररिया जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा की. शेष 170 लाइटों को एक सप्ताह में लगाने का कड़ा अल्टीमेटम दिया गया है. मेंटेनेंस लॉग बुक हर महीने जमा करना अनिवार्य होगा.

अररिया : जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत लाइट लगाने और उनके रख-रखाव के काम की समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शेष लाइटों की स्थापना जल्द पूरा करने और मेंटेनेंस व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए.

170 लाइटें बाकी, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

समीक्षा के दौरान सामने आया कि जिले में कुल 30,980 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का लक्ष्य निर्धारित है. इसके मुकाबले अब तक 30,810 लाइटें लगायी जा चुकी हैं, जबकि 170 लाइटें अभी लगना बाकी हैं.

योजना के तहत चयनित एजेंसी के माध्यम से प्रत्येक वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर 10-10 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगायी जानी हैं. शेष लाइटों की स्थापना में देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जतायी और संबंधित एजेंसी को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया.

ऑनलाइन निगरानी के लिए CMS इंटीग्रेशन पूरा करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने CMS यानी सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम इंटीग्रेशन का काम भी 100 फीसदी पूरा करने को कहा, ताकि सोलर स्ट्रीट लाइटों की ऑनलाइन निगरानी की जा सके.

उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को मेंटेनेंस में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी. लाइट खराब होने या संचालन में समस्या की स्थिति में समय पर सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया.

हर महीने 5 तारीख तक जमा करनी होगी लॉगबुक

मेंटेनेंस व्यवस्था की निगरानी को लेकर एजेंसियों के लिए नया निर्देश भी जारी किया गया है. सभी संबंधित एजेंसियों को हर महीने की 5 तारीख तक मेंटेनेंस से जुड़ी लॉगबुक की फोटोकॉपी जिला पंचायती राज कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा.

प्रशासन का कहना है कि इससे सोलर स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव की नियमित निगरानी और जवाबदेही तय करने में मदद मिलेगी.

बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी समेत जिले के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे.

जानें ‘चिकित्सा आपके द्वार’ के तहत अररिया में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए क्या है नया?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >