पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों ने पेश की विशेष प्रार्थना सभा

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया में शिक्षक दिवस का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया. छात्रों ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसमें भाषण, कविता और समूह गान जैसी प्रस्तुतियां दीं. इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया.

अररिया. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया में शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. यह दिवस पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गयी, जिसकी प्रस्तुति शिक्षकों ने की.

माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

विशेष प्रार्थना सभा की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. कार्यक्रम का संचालन पीजीटी अंग्रेजी एवं पाठशाला गतिविधि विभाग की प्रभारी रश्मि ने किया. शिक्षकों ने प्रार्थना, विचार, समाचार और प्रेरणादायक प्रसंग प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया.

विद्यार्थियों ने भाषण, कविता और समूह गान से बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. इसमें भाषण, कविता और समूह गान प्रमुख रहे. आयोजन में विद्यालय के कप्तान शिव शंकर, फरहान और धीमान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया.

शिक्षक राष्ट्र निर्माण में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका

प्राचार्य ने अपने संबोधन में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, "गुरु ही वह दीपक है जो स्वयं जलकर दूसरों का जीवन प्रकाशमय करता है." उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं और "गुरु है तो कल है".

शिक्षकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों ने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया. समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >