अररिया के मरिया धार में तैरते मिले दो अज्ञात शव, बांसबाड़ी-झमटा इलाके में सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

अररिया नगर थाना क्षेत्र में मरिया धार में दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है. स्थानीय युवकों ने मछली पकड़ते समय शवों को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस बचाव अभियान चला रही है और शवों की पहचान की कोशिश जारी है.

Araria News: अररिया नगर थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी और झमटा से होकर गुजरने वाली मरिया धार में गुरुवार दोपहर दो अज्ञात शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में दहशत और जिज्ञासा का माहौल बन गया. देखते ही देखते नदी किनारे स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

पुलिस के पहुंचने तक दोनों शव पानी में तैर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक शवों को पूरी तरह बाहर नहीं निकाला जा सका था और रेस्क्यू अभियान जारी था.

मछली पकड़ने गए युवकों ने देखे शव

स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के कुछ युवक मरिया धार में मछली पकड़ने के लिए जाल डालने गए थे. इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे दो शवों पर पड़ी.

युवकों ने तुरंत गांव वालों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए.

पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू और जांच

घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी किनारे सुरक्षा घेरा बनाकर शवों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कराई.

झमटा वार्ड संख्या 13 के वार्ड सदस्य एजाज आलम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को बुलाया गया. उन्होंने कहा कि अभी तक पंचायत या आसपास के गांवों से किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी नहीं मिली है.

शवों की पहचान सबसे बड़ी चुनौती

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों शव किसके हैं और कहां से बहकर मरिया धार तक पहुंचे हैं. पुलिस का कहना है कि शवों को बाहर निकालने के बाद उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा.

पहचान होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों लोगों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या यह दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा मामला है.

Also Read: पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल आठवें दिन खत्म, सीधे अकाउंट में वेतन व बोनस का मिलेगा लाभ

Araria News: दूसरे इलाके से बहकर आने की आशंका

नगर थाना पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई है कि तेज जल प्रवाह के कारण दोनों शव किसी दूसरे स्थान से बहकर मरिया धार तक पहुंचे हो सकते हैं. इसी संभावना को देखते हुए आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों को भी सूचना भेजी गई है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा शवों की शिनाख्त के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी.

फिलहाल मरिया धार के आसपास पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है और स्थानीय लोग भी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं.

Also Read: बांकीपुर में BJP की हार की अंदरूनी कहानी, समीक्षा बैठक में खुलीं कई परतें, नैरेटिव से लेकर राशन कार्ड तक पर हुई चर्चा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल सिंह

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >