अररिया के पीएचसी परिसर में लगा दिव्यांगता जांच शिविर, 25 लोगों को मिला प्रमाण पत्र

Araria News: अररिया के पीएचसी परिसर में दिव्यांगजनों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने के लिए शनिवार को विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया, जहां स्वास्थ्य जांच के बाद मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किये गये.

Araria News: अररिया के फारबिसगंज से मो कलीमुद्दीन की रिपोर्ट. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक दिवसीय विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया. शहर के रेफरल अस्पताल मोड़ के समीप स्थित पुरानी पीएचसी में आयोजित इस शिविर में ऑनलाइन आवेदन करने वाले दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य और शारीरिक जांच की गयी. जांच के बाद कुल 25 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

चिकित्सकों की टीम ने की स्वास्थ्य जांच

आयोजित शिविर में पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव बसाक, अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. केएन सिंह और डॉ. मुन्ना कुमार समेत अन्य चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों की जांच की. डॉक्टरों की टीम ने दिव्यांगता के प्रतिशत का आकलन कर आवश्यक प्रमाणन प्रक्रिया पूरी की.

दिव्यांगजनों को मौके पर मिला प्रमाण पत्र

शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच और शारीरिक परीक्षण के बाद उन्हें मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. शिविर में कुल 25 लोगों की जांच कर प्रमाण पत्र जारी किये गये. प्रमाण पत्र मिलने के बाद लाभार्थियों ने खुशी जतायी और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की.

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मिलेगी सुविधा

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र मिलने के बाद लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी. प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांगजन पेंशन, छात्रवृत्ति, यात्रा रियायत और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे.

स्वास्थ्य कर्मियों ने निभायी अहम भूमिका

शिविर के सफल संचालन में एजाज अहमद, प्रदीप कुमार सिंह सहित पीएचसी के अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही. स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर में आये लोगों की जांच प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन में सहयोग किया.

आगे भी जारी रहेंगे ऐसे शिविर

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किये जायेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा सके.

Also Read: आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए कब तक मॉनसून की होगी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >