अररिया नप आज करेगा पौधरोपण

मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व सभी वार्ड पार्षदों से कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध

अररिया. नगर विकास व आवास विभाग, बिहार के निर्देश पर अररिया नगर परिषद शुक्रवार की सुबह 09 बजे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण अभियान चलायेगा. कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र राज प्रकाश ने पत्र माध्यम से मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व सभी वार्ड पार्षदों से कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया है. पत्र में कहा गया है कि नगर परिषद द्वारा आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम में सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों व कर्मचारियों की भागीदारी अपेक्षित है. इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों से 12 जून की सुबह 08 बजे नगर परिषद कार्यालय में उपस्थित होने की अपील की गयी है. बताया गया कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार के आदेश के आलोक में आयोजित किया जा रहा है. एक पेड़ मां के नाम”” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण व हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण किया जाएगा. नगर परिषद प्रशासन का मानना है कि जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से आम लोगों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. यह पौधरोपण अभियान नगर परिषद कार्यालय अररिया के सामने स्थित सड़क के बीचों बीच बने डिवाइडर में किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >