अररिया नप ने बड़े पैमाने पर किया पौधरोपण

अररिया नगर परिषद ने चलाया एक पेड़ मां के नाम अभियान

अररिया. पर्यावरण संरक्षण व शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से अररिया नगर परिषद ने शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया. नगर विकास व आवास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय परिसर से हुई. कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र राज प्रकाश, मुख्य पार्षद विजय मिश्रा व उप मुख्य पार्षद गौतम साह ने वार्ड पार्षदों व कर्मियों के साथ पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया. इसके बाद नगर परिषद कार्यालय से गोढ़ी चौक तक सड़क के डिवाइडर पर सैकड़ों पौधे लगाए गए. इस मौके पर नगर पार्षद श्याम मंडल, राजकिशोर यादव उर्फ मंगल, राजद जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी अविनाश आनंद, सोपू दास, सुधीर यादव, ओम प्रकाश सोनू सहित नगर परिषद के सभी नगर पार्षद व कर्मचारी मौजूद रहे.

लगाये पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया. कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र राज प्रकाश ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान सिर्फ पौधरोपण नहीं है, बल्कि लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाने का प्रयास है. मुख्य पार्षद विजय मिश्रा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया. नगर परिषद की इस पहल से अररिया में हरियाली बढ़ेगी व पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता आयेगी. लगाये गये पौधे आने वाले वर्षों में शहर को अधिक हरा-भरा व सुंदर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >