"शिक्षक वह दीपक है जो अज्ञानता का अंधकार मिटाता है..." अररिया में सजे मंच से दिग्गजों ने बयां की गुरु की महिमा

अररिया के मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई.

अररिया. मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में 5 सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अररिया के आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार और विद्यालय के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

गणमान्य अतिथियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ डीके साहू, विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ बीएन झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद सुवेंदु मुखर्जी, नगर परिषद उपाध्यक्ष गौतम साह, सेवानिवृत्त शिक्षिका इंदु झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. विद्यालय की ओर से अतिथियों को शॉल, बुके, ट्रॉली बैग और स्वामी विवेकानंद की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया.

छात्राओं की प्रस्तुति ने मोहा मन

समारोह के दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी. उनकी प्रस्तुति ने मौजूद अतिथियों और शिक्षकों का मन मोह लिया. एसपी जितेंद्र कुमार ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में इस तरह की गतिविधियां उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती हैं.

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

शिक्षक बच्चों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है

मंचस्थ शिक्षकों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक बच्चों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य करता है. शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ जीवन में सही दिशा और मूल्यों की समझ मिलती है.

शिक्षक अज्ञानता दूर कर दिखाता है सही राह

विद्यालय निदेशक डॉ संजय प्रधान ने कहा कि शिक्षक वह दीपक है, जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर विद्यार्थियों को सही राह दिखाता है. उन्होंने कहा कि शिक्षक और शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है. विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है.

शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्राचार्य को मिला सम्मान

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक लेप्चा ने किया. समारोह के अंत में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्राचार्य को ट्रॉली बैग एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के महत्व के साथ शिक्षा और शिक्षक की भूमिका को लेकर संदेश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >