अररिया. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति काली बाजार, अररिया की बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर दुर्गा पूजा 2026 के लिए नयी कमेटी का गठन किया गया. बैठक के दौरान वर्ष 2025 के आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया. सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया.
सुमित कुमार सुमन अध्यक्ष, शुभम कुमार चौधरी सचिव
नवगठित कमेटी में पूर्व सचिव सुमित कुमार सुमन को अध्यक्ष चुना गया. रंजन कुमार सिंह और रंजन कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष बनाया गया. शुभम कुमार चौधरी को सचिव, दीपक कुमार सिन्हा और सुधीर कुमार रॉय को उप सचिव की जिम्मेदारी दी गयी.
कुणाल श्रीवास्तव को पुनः कोषाध्यक्ष चुना गया, जबकि अवनीश कुमार मिश्रा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया.
वरिष्ठ सदस्यों की बनी मार्गदर्शन समिति
कमेटी के संचालन और मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ सदस्यों की समिति भी गठित की गयी. इसमें कन्हैया चौधरी, विजय कुमार, दिलीप कुमार सिंह, हरेकृष्ण राय, उमेश लाल चौधरी, ललन ठाकुर, संतोष चौधरी, आजाद शत्रु और गणेश प्रसाद गुप्ता को शामिल किया गया है.
इसके अलावा समिति के अन्य सभी सम्मानित सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल रखा गया है.
पंडाल और सजावट के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
नवगठित कमेटी ने दुर्गा पूजा 2026 को पिछले वर्षों से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने का निर्णय लिया. पूजा पंडाल, प्रतिमा, सजावट और प्रकाश व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी. आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कमेटी स्तर से तैयारियां शुरू करने पर भी सहमति बनी.
सामाजिक एकजुटता का पर्व है दुर्गा पूजा
बैठक में सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने वाला पर्व भी है. पूजा के माध्यम से आपसी सहयोग, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है.
बैठक में दर्जनों सदस्य रहे मौजूद
बैठक में सुशील गुप्ता, अमन ठाकुर, धीरेन कुमार, रोहित गुप्ता, आदित्य कुमार, राजेश कुमार, राजू राय, सुमित रंजन सिन्हा, सूरज कुमार, अंकित कुमार सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे. सभी ने नयी कमेटी के गठन पर सहमति जताते हुए दुर्गा पूजा 2026 को सफल बनाने में सहयोग का संकल्प लिया.
