अररिया के फारबिसगंज से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट:
अररिया: फारबिसगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाक्षेत्र के परवाहा वार्ड संख्या 11 में एक घर में छापेमारी कर पाँच लीटर देशी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है.
शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय पलटू ऋषिदेव, पिता निरंजन ऋषिदेव, निवासी परवाहा वार्ड संख्या 11, थाना फारबिसगंज के रूप में की गई है.
पुलिस ने बताया कि बरामद शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, परवाहा कैंप प्रभारी सुभाष प्रसाद सहित पुलिस बल शामिल थे. अपर थानाध्यक्ष ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है.
ALSO READ: https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/araria/the-secretary-general-met-the-ministers
