भरगामा. थाना क्षेत्र के बीरनगर वार्ड संख्या 3 में हत्या के प्रयास, मारपीट व लूटपाट मामले के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बीरनगर वार्ड संख्या 03 निवासी मो कमालूद्दीन ने भरगामा थाना में आवेदन देकर आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था. आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि वह घर पर खाना खा रहे थे, तभी पड़ोस के आठ लोग हरवे-हथियार के साथ पहुंचे व गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान आरोपितों ने गोलीबारी की, जिससे मो कमालूद्दीन का एक हाथ जख्मी हो गया. पीड़ित ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपितों ने घर में घुसकर लूटपाट की व 35 हजार रुपये नगद सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गया. इधर भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कांड संख्या 174/23 का नामजद अभियुक्तअबू बकर गांव में ही मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में एसआई गुड्डू कुमार व सशस्त्र बल के जवानों ने छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.
लूटकांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
पूछताछ के बाद आरोपित को भेजा न्यायिक हिरासत में
