Araria, नरपतगंज एनएच पर ट्रक की ठोकर से वृद्ध की मौत पुलिस ने ट्रक को किया जब्त
नरपतगंज एनएच पर ट्रक की ठोकर से वृद्ध की मौत पुलिस ने ट्रक को किया जब्त
मृतक सुपौल जिला के भीमपुर थाना क्षेत्र का है निवासी
अरारिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट,
नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच पर गुरुवार को एक साइकिल सवार वृद्ध को ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी ट्रक की ठोकर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के ग्रामीणों ने इलाज हेतु नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहूंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक सुपौल जिला के भीमपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 निवासी 76 वर्षीय अखिलेश्वर सिंह बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार मृतक अपने गांव में किराना की दुकान किया करता था गुरुवार को साइकिल से दुकान का सामान लेने नरपतगंज की ओर जा रहा था जैसे ही वह राजगंज एमपी चौक के पास पहुंचा कि एक ट्रक की चपेट में आ जाने से उसे जोरदार ठोकर लग गई जिस कारण अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर उसके परिजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण अस्पताल पहुंचे पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुवे शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किया जा रहा है