फारबिसगंज. फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज के बीएड प्रभाग द्वारा गुरुवार को बीएड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल सह एक्सीलेंस समारोह 2026 के कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रो डॉ अवधेश कुमार यादव व बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ विपिन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन किया. सत्र 2024-26 व 2025-27 के कुल 48 सीटीईटी अर्थात सीटेड उत्तीर्ण छात्राध्यापकों व छात्राध्यापिकाओं को प्रधानाचार्य,विभागाध्यक्ष व मौजूद शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने मेडल पहना कर व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रधानाचार्य व विभागाध्यक्ष ने प्रथम वर्ष 2024-26 के टॉपर छात्र सिद्धार्थ चौधरी व नीतू कुमारी को क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया. जबकि द्वितीय वर्ष के ही छात्र-छात्राओं में से चयनित मिस्टर फेयरवेल सिद्धार्थ कुमार चौधरी व मिसेज फेयरवेल का खिताब नीतू कुमारी को दिया गया. प्रधानाचार्य प्रो डाॅ अवधेश कुमार यादव ने शिक्षक को समाज का दर्पण बताया. सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षक बनने की प्रेरणा व शुभकामना दी. मौके पर शिक्षक राजेश कुमार, संतोष कुमार झा, डॉ कमल देव, डॉ मो. कलाम, निशांत नायक, राम प्रसाद मौर्य, राजेश कुमार, राहुल कुमार, कुमार विभूति, पवन कुमार दास, शशि भूषण, रंजीत कुमार, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित छात्र-छात्राओं मौजूद थे.
शिक्षक हैं समाज का दर्पण : प्राचार्य
फेयरवेल सह एक्सीलेंस समारोह का आयोजन
