अररिया के नरपतगंज पुलिस ने 15 दिन बाद अपहृत युवती को किया बरामद, आरोपी अब भी फरार

Araria Crime News: अरारिया के नरपतगंज में 15 दिन पहले लापता हुई 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है. हालांकि मामले के आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और लगातार छापेमारी जारी है.

Araria Crime News: अरारिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट. अरारिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र से अपहृत 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है. युवती को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है, जबकि उसके बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है. इस मामले में नामजद आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

15 दिन पहले दर्ज हुआ था अपहरण का मामला

जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पूर्व युवती के पिता ने नरपतगंज थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. प्राथमिकी में खाबदह वार्ड 12 निवासी हरि किशोर पासवान, संतोष पासवान, संजय पासवान समेत छह लोगों को नामजद किया गया था. शिकायत में युवती के अपहरण के साथ घर से नकदी और जेवरात गायब करने का भी आरोप लगाया गया था.

जेवरात और नकदी ले जाने का भी आरोप

पीड़ित परिवार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि आरोपी घर में रखे 25 भरी चांदी के जेवरात, दो भरी सोना और करीब तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गये. मामले को लेकर नरपतगंज थाना में वर्ष 2026 के थाना कांड संख्या 2017 के तहत केस दर्ज किया गया था. इसके बाद से पुलिस लगातार युवती की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई कर रही थी.

पुलिस ने युवती को किया बरामद

लगातार चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया. फिलहाल उसे थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब युवती का 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है. इसके लिए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.

आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

मामले को लेकर संजय कुमार ने बताया कि अपहृत युवती को बरामद कर लिया गया है. वहीं मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए कब तक मॉनसून की होगी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >