शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील

मुहर्रम को लेकर हुई बैठक में लिये कई निर्णय

फारबिसगंज. मुहर्रम पर ताजिया जुलूस को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाले जाने की तैयारी को लेकर बुधवार को फारबिसगंज मोहर्रम कमेटी ने बैठक की. इसकी अध्यक्षता मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुखिया दिलशाद अहमद ने की. संचालन कमेटी के प्रधान महासचिव समाजसेवी वाहिद अंसारी ने किया. बैठक में मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे. मोहर्रम के पर्व को कैसे आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में सुचारू रूप से संपन्न कराया जाय व इसके तैयारी को लेकर बैठक में मौजूद कमेटी के सदस्यों व गणमान्य लोगों ने अपने अपने महत्वपूर्ण विचारों को रखा. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मोहर्रम ताजिया जुलूस को लेकर आगामी 14 जून को दोपहर 03 बजे कमेटी के प्रधान महासचिव वाहिद अंसारी के आवास जुम्मन चौक स्थित जुम्मन एंड ताहिर अंसारी मंजिल परिसर में मोहर्रम कमेटी का बैठक आयोजित किया जायेगा. उक्त बैठक में मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लाइसेंसधारियों व गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. मौके पर उपाध्यक्ष शमीम अहमद, उपाध्यक्ष मुखिया प्रतिनिधि मो रियाज अनवर, सचिव गालिब आजाद, उप सचिव मो इमामुल हक, समाजसेवी इजहार अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि कफील अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >