अररिया के फारबिसगंज पहुंची अमृत भारत ट्रेन, सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Amrit Bharat Express: सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आयी है. अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो गया है, जिससे बिहार के कई जिलों को सीधा फायदा मिलेगा.

Amrit Bharat Express: अररिया के फारबिसगंज से मो कलीम उद्दीन का रिपोर्ट. फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची.

अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया. इस मौके पर नरपतगंज विधायक देवंती यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे.

सीमांचल को मिली नई रेल सौगात

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने इस नई ट्रेन सेवा के लिए नरेंद्र मोदी और अश्विनी वैष्णव को बधाई दी. उन्होंने कहा कि अररिया जिले को विकसित क्षेत्र बनाने के लिए लगातार नई ट्रेनों की सौगात दी जा रही है. इससे पहले वंदे भारत और अन्य ट्रेनों की सुविधा भी लोगों को मिल चुकी है.

अयोध्या और सीतामढ़ी जाना होगा आसान

सांसद ने कहा कि यह ट्रेन सीतामढ़ी होकर चलेगी, जिससे श्रद्धालुओं को माता जानकी के दर्शन में सुविधा मिलेगी. वहीं गोंडा और अयोध्या के रास्ते अमृतसर जाने के कारण भगवान राम की नगरी तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा. उन्होंने इसे सीमांचल के लोगों के लिए बड़ा धार्मिक और सामाजिक लाभ बताया.

कारोबार और मजदूरों को होगा फायदा

चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने कहा कि यह ट्रेन मजदूरों, व्यापारियों और धार्मिक यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी. हरियाणा, पंजाब और मुरादाबाद जैसे शहरों में काम या कारोबार के सिलसिले में आने-जाने वाले लोगों को सीधी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा.

जानिए ट्रेन का रूट और टाइमिंग

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 14664 अमृतसर से गुरुवार रात 12:45 बजे खुलकर शनिवार सुबह 4:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 14663 प्रत्येक शनिवार सुबह 8 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होकर सिलीगुड़ी, ठाकुरगंज, अररिया, फारबिसगंज, राघोपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद और लुधियाना होते हुए सोमवार सुबह अमृतसर पहुंचेगी.

स्टेशन पर जुटे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

कार्यक्रम में भाजपा और जदयू के कई नेता, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, यात्री संघ प्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे. रेलवे की ओर से स्टेशन प्रबंधक, आरपीएफ और अन्य कर्मियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.

Also Read: आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए कब तक मॉनसून की होगी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >