पुलिस से हाथापाई कर नशेड़ी को छुड़ाया

मामले का वीडियो हुआ वायरल

नरपतगंज. बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी संतोष कुमार यादव पिता कमलेश्वरी यादव शनिवार के दिन के करीब 10 बजे बाइक से बहन को फारबिसगंज कॉलेज छोड़कर वापस घर जा रहे थे. चकरदाहा गांव के पुलहा वार्ड संख्या 11 दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे कि चार-पांच लड़के जो स्मेक के नशे में धुत थे. जबरन उनकी बाइक को रोक कर चाबी छीन लिया. विरोध करने पर राकेश ऋषिदेव, नीरज कुमार ऋषिदेव, पंकज ऋषिदेव, शिवचंद्र ऋषिदेव आदि ने मिलकर चाकू निकालकर भय दिखाकर उसके पॉकेट से मोबाइल, नगदी छीन लिया. हो- हल्ला सुनकर ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंचकर शांत कराया. 112 नंबर पर सूचना दी. लेकिन जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची सभी लोग एकजुट होकर पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर आरोपित को छुड़ाकर भाग निकले. हालांकि पीड़ित पक्ष ने नरपतगंज थाना में आवेदन दिया है. इस घटना के बाद वीडियो लगातार वायरल हो रहा है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि डायल 112 की पुलिस सूचना पर पहुंची थी. नशा में एक व्यक्ति को कुछ लोगों द्वारा पुलिस से छुड़ाने के मामला सामने आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >