सड़क पर मक्का सुखाने पर होगी कार्रवाई

रोड पर मक्का सुखाने से राहगीर होते हैं दुर्घटनाग्रस्त

-19- प्रतिनिधि, परवाहा मक्का का कटाई शुरू होते ही रानीगंज-सरसी मुख्य मार्ग, रानीगंज-अररिया मुख्य मार्ग सहित कई सड़कों पर किसानों द्वारा मक्का सुखाया जा रहा है. जिस कारण आये दिन कई लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. सड़क पर मक्का सुखाये जाने से राहगीरों को काफी कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर मक्का सुखाये जाने से हो रहे सड़क दुर्घटना को लेकर रविवार को रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार व थानाध्यक्ष रवि रंजन ने संयुक्त रूप से चौकीदारों के साथ बैठक किया. बैठक में मौजूद सभी चौकीदारों को अपने -अपने क्षेत्र में लोगों को सड़क पर मक्का सुखाने से रोकने का निर्देश दिया है. अन्यथा जो लोग सड़क पर मक्का सुखाते हुए पकड़े जाते हैं उनकी खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >