एसीएसटी विकास शिविर का आयोजन आज

विकास शिविर की तैयारी पूरी

प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के सौरगांव पंचायत में शनिवार को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को लेकर चल रहे विभिन्न कल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति पर खड़े उक्त समुदाय को मिल सके को लेकर शनिवार को विकास शिविर का आयोजन किया जाना है. बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि शनिवार को सौरगांव पंचायत के धड़कारी टोला में विकास शिविर का आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. मकसद है कि अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति को लेकर संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी, महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उक्त कोटि के परिवार को मिल सके. बीडीओ ने बताया कि विकास शिविर में प्रतिनियुक्त कर्मियों में शामिल प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, आवास सहायक, पीआरएस, स्वच्छता पर्यवेक्षक, विकास मित्र, कार्यपालक सहायक, राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार, एएनएम, सामुदायिक उत्प्रेरक, पंचायत तकनीकी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आंगनबाड़ी सेविका, आशा दीदी, ममता, आरोग्य मित्र सहित संबंधित कर्मियों को निर्धारित समय पर आयोजित विकास शिविर में उपस्थित होने को लेकर पत्र निर्गत कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >