गाय को जहर देकर मारने का आरोप

छह लोगों पर प्राथमिकी के लिए आवेदन

भरगामा. भरगामा प्रखंड क्षेत्र के बरमोतरा पंचायत वार्ड संख्या 12 में गाय को जहर देकर मार डालने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता ने भरगामा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता सजरुन खातून पति मो मन्नान ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि गांव में पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर पड़ोसी द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रंजिश में अज्ञात समय पर रात के अंधेरे में उनकी दुधारू गाय को जहर देकर मार डाला गया. सुबह जब परिवार के लोग पशुशाला पहुंचे तो गाय मृत अवस्था में पड़ी थी. घटना के बाद परिवार में आक्रोश व मायूसी का माहौल है. पीड़िता ने आवेदन में छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि दुधारू गाय की मौत से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है. मामले को लेकर भरगामा पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >