ससुराल वालों ने कर दी विवाहिता की हत्या

मायके वालों ने लगाया मारपीट कर हत्या करने का आरोप

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा विजवार वार्ड संख्या 06 में सोमवार को एक विवाहिता अख्तरी खातून 38 की ससुराल वालों ने मारपीट कर गले में फंदे लगाकर शव को घर में लटका दिया. मृतका पिपरा विजवार वार्ड नंबर 06 के मो अफसर की पत्नी है. मृतका के मायके वालों ने मारपीट कर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है. सूचना पाकर पलासी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजने की तैयारी में जुटे हुए हैं. इस संबंध में मृतका के भाई सिकटी प्रखंड के पड़िया पंचायत के बलीगढ़ गांव निवासी बाबुलया ने बताया कि मेरी बहन अख्तरी की शादी दस वर्ष पूर्व पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा विजवार वार्ड नंबर 06 निवासी अफसर से हुई थी. जिससे उन्हें तीन संतान भी है. उन्होंने बताया कि मेरी बहन को पति सहित ससुराल वालों ने रविवार रात को मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटका दिया. इसकी सूचना हमलोगों को सोमवार सुबह ग्रामीणों से मिली. मोबाइल खो गया, तो कर दी हत्या सूचना मिलते ही हमलोग पिपरा बिजवार पहुंचे तो देखा कि मेरी बहन का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है. वहीं पति, सांस, ससुर, सहित ससुराल के सभी लोग घर से फरार थें. इस क्रम में हमलोग शव उतारकर इसकी सूचना पलासी थाना पुलिस को दी. वहीं मृतका के पिता सिकटी थाना क्षेत्र के बलीगढ़ गांव निवासी मो अमीर उद्दीन ने बताया कि ईद के दिन मेरी बेटी अख्तरी कलियागंज गयी हुई थी. जहां उनका मोबाइल खो गया था. इसी बात को लेकर ससुराल वालों ने मारपीट कर उनकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया. सहायक थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम में भेजने की पुरी तैयारी कर ली गयी हैं. मृतका के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई किया जायेगा. समाचार प्रेषण तक किसी की गिरफ्तारी नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >