80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

एसएसबी 56 वी वाहिनी जोगबनी बीओपी के जवानों व जोगबनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

जोगबनी. एसएसबी 56 वी वाहिनी जोगबनी बीओपी के जवानों व जोगबनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई एसएसबी व पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बॉर्डर पिलर संख्या 179 /2 के समीप इस्लामपुर में की गई. गिरफ्तार आरोपी गुल मोहम्मद पिता वाजुल साह इस्लामपुर वार्ड संख्या 06 जोगबनी का निवासी है. आरोपी के विरुद्ध पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है. यह कार्रवाई कैंप प्रभारी पशुपति कुमार सिंह व थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के नेतृत्व में किया गया.

वार्ड सदस्यों ने प्रशिक्षण का किया बहिष्कार

परवाहा. मंगलवार को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों का वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण होना था. लेकिन वार्ड सदस्यों ने प्रशिक्षण का बहिष्कार किया. साथ ही सरकार के विरुद्ध जमकर नारा लगाया. प्रदर्शन में शामिल प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार झा,उपाध्यक्ष कुंदन महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार वार्ड सदस्य का अनदेखी कर रही है. हमलोगों का सात निश्चय योजना सरकार वापस दें नहीं तो हमलोग सरकार के खिलाफ आंदोलनरत रहेंगे. प्रदर्शन में चुन्नी देवी,बिजल ऋषिदेव,जवाहर ऋषिदेव,अवधेश यादव ,बिजल ऋषिदेव,सकलदेव राम सहित दर्जनों वार्ड सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >