चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

वाहन जांच अभियान में पकड़ाया युवक

पलासी. पलासी पुलिस ने शुक्रवार को वाहन जांच के क्रम में मोहनियां मोड़ के समीप संदेह के आधार पर चोरी की एक बाइक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित दिघली गांव के वार्ड संख्या 03 निवासी मो जफर है. मामले को लेकर सहायक थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पलासी पुलिस ने मोहनियां मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चल रहे थे. बाइक सवार एक व्यक्ति बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा. संदेह के आधार पर पुलिस बल के द्वारा बाइक सवार मो जफर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति से बाइक की कागजात मांगा गया. कागजात नहीं देने पर गिरफ्तार कर थाना लाया. जहां पुलिस ने पाॅस मशीन से जांच करने पर वाहन मालिक मो शेष रब्बानी गांव झिरवा पुरवारी, थाना सिमराहा के नाम से अंकित है. वहीं वाहन मालिक सिमराहा थाना क्षेत्र के झिरवा पुरवारी निवासी मो शेष रब्बानी से मोबाइल पर पूछने पर बताया कि बीते 12 फरवरी 2022 को अररिया सेंट्रल बैंक के सामने से मेरी बाइक चोरी हो गयी थी. इस मामले में नगर थाना अररिया में मामला दर्ज दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

शराब के नशे में एक गिरफ्तार

पलासी. पलासी पुलिस ने गुरुवार की रात्रि गश्ती के दौरान नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति सुनील चौहान गांव खवासपुर, थाना सिमराहा का रहने वाला बताया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को मेडिकल जांच कराया गया. जहां चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की. वहीं गिरफ्तार आरोपित को पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >