सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुआड़ी के वार्ड 09 नवटोली निवासी संतोष सोनी का पुत्र 16 वर्षीय सुमित कुमार सोनी बीते मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था.

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुआड़ी के वार्ड 09 नवटोली निवासी संतोष सोनी का पुत्र 16 वर्षीय सुमित कुमार सोनी बीते मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. वहीं परिजनों ने घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए नेपाल के विराटनगर स्थित निजी नर्सिंग होम ले जाया गया. जहां घायल युवक जिंदगी व मौत का जंग हार गया. सोमवार की देर रात घायल युवक सुमित कुमार सोनी की मौत हो गयी. इधर, बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता संतोष सोनी, माता गीता देवी की रुदन क्रंदन से वातावरण गमगीन बना रहा. परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाई में छोटा था. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौत की खबर सुनते ही मुखिया वीणा देवी, सरपंच पूजा देवी, पंसस बिजली देवी, राजू मंडल, दिलीप पासवान, बलराम साह, भगवान लाल साह, नितेश प्रभाकर, रामप्रसाद यादव, रामानंद यादव सहित दर्जनों लोगों ने मृतक के घर जाकर परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >