घर से 15 हजार की कीमती साड़ी चोरी

पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

फारबिसगंज. चोरों ने रविवार के देर रात्रि शहर के वार्ड संख्या 18 में डीडी रोड विक्रांता हॉल के समीप स्थित एक बंद पड़े घर का ताला तोड़ कर पांच नयी साड़ी 15 हजार मूल्य की चोरी कर ली. हालांकि ताला टूटने की आवाज सुनकर सड़क पर पहरा दे रहे गार्ड के हल्ला करने पर जब आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे तो चोर चोरी कर फरार हो गया. चोरी के संदर्भ में पीड़ित उदयानंद भगत पिता स्व सोहन भगत ने बताया कि उनके परिवार में शादी समारोह था. इसलिए घर के सभी लोग पैतृक गांव गांव गये हुए थे. रात्रि में घर में ताला बंद देख अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजा सहित तीन कमरे का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित ने बताया कि घर में चोरी की घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

RAHUL KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >