अगलगी में एक घर जले, हजारों की क्षति

पीड़ित ने की मुआवजे की मांग

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के कुआड़ी के मेघा वार्ड संख्या 04 में मंगलवार की देर रात आग लगने से एक घर जल गये. इसमें एक गाय भी झुलस गयी. ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. अगलगी पीड़ित बिनोद सरदार ने बताया कि घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित एक गाय भी गंभीर रूप से झुलस गयी है. अगलगी की सूचना कुआड़ी थाना व अंचल कार्यालय कुर्साकांटा को दी गयी है. वहीं सीओ आलोक कुमार ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिली है. राजस्व कर्मचारी को स्थल निरीक्षण को लेकर भेज दिया गया है. स्थल निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होते ही पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >