19 की सुबह निकलेगी भव्य शोभायात्रा
शोभायात्रा के बाद संध्या बेला में भजन-कीर्तन व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का होगा आयोजन
परशुराम जयंती को लेकर मारवाड़ी ब्राह्मण महासभा की बैठक
फारबिसगंज. मारवाड़ी ब्राह्मण महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय छुआपट्टी स्थित एक पैलेस में आयोजित की गयी. इसमें आगामी परशुराम जयंती के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा ने की. संचालन राजू पांडिया ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम जयंती 19 अप्रैल, रविवार को धूमधाम से मनायी जाएगी. अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा ने बताया कि सुबह 7:30 बजे सुल्तान पोखर स्थित श्री हनुमान मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. शोभायात्रा के बाद संध्या बेला में भजन-कीर्तन व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा.