मां खड्गेश्वरी को लगाया गया महाभोग

नवरात्रि को लेकर काली मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना

अररिया. चैती नवरात्र को लेकर विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान मां खड्गेश्वरी महाकाली को महाभोग लगाया गया. जिसमें हजारों भक्तों ने भोग का प्रसाद ग्रहण किया. मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानू बाबा ने बताया कि पहला चैती नवरात्र के पहला पूजा से ही काली मंदिर में रोजाना विशेष पूजा-अर्चना हो रही थी. मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा के द्वारा रोजाना पुष्पांजलि किया जा रहा था. जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष भक्तगण शामिल हो रहे थे. शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर मां खड्गेश्वरी को खीर का भोग लगाया गया. जबकि षष्ठी से महानवमी तक मां को भोग लगाया था. शुक्रवार को सभी भक्तों ने मां दुर्गा को खोइचा भर के सुख समृद्धि की कामना की. इस शुक्रवार की सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही. बाबा ने बताया कि षष्ठी, सतमी, महाअष्टमी व महानवमी यह चारों दिन महाभोग लगाया गया. रामनवमी के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था. इसलिए इस दिन रामनवमी पर्व मनाते हैं व भगवान श्रीराम का आराधना करते हैं. इस दौरान काली मंदिर को भी लाइटिंग द्वारा भव्य रूप दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >