हत्यारा जीजा के घर से दबिया व मोबाइल बरामद

थाना क्षेत्र के काकन गांव में सैबुल नामक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है.

जोकीहाट. थाना क्षेत्र के काकन गांव में सैबुल नामक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि सैबुल की हत्या जिस धारदार दबिया से हत्यारे ने की थी, उस दबिया को पुलिस ने उनके बहनोई के घर तारण पंचायत के मझुवा गांव से बरामद कर लिया है. बहनोई एकराम बौरिया गांव का मूल निवासी है, लेकिन वह ननिहाल मझुवा गांव में रहता है. साथ ही पुलिस ने हत्यारोपित एकराम की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है. हत्यारोपित एकराम से गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता करने में जुटी है कि सैबुल की हत्या के दौरान एकराम के साथ और सहयोगी कौन-कौन थे क्योंकि सैबुल का बाइक उड़ानटोली से व उनका शव टोल टैक्स के निकट मिला है. अकेले इस घटना को अंजाम देना कठिन है. समाचार प्रेषण तक पुलिस एकराम से पूछताछ में जुटी थी. —————————————————- यह जानती कि पति के बदले शव घर आयेगा, तो घर से जाने नहीं देती… जोकीहाट. जोकीहाट प्रखंड की काकन पंचायत अंतर्गत सिकटिया गांव में सैबुल नामक युवक का शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया. पति के शव को देखकर पत्नी तंजीला बेहोश हो गयी. तंजीला व उनके ससुर जमाल व सास सहित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. तंजीला रो-रोकर लोगों को कह रही थी कि सैबुल घर से कह कर गये थे कि पांच बजे शाम को आ जाउंगा, लेकिन पति के बदले उनका शव आया. यह जानती कि पति के बदले उनकी लाश पहुंचेगी तो घर से जाने नहीं देती. भीड़ में तंजीला अपने पति को खोज रही थी. बेहोश पड़ी तंजीला को यह कौन समझाये कि उनका पति अब लौट कर नहीं आयेगा. उन्होंने कहा कि ऊपरवाले ने किस गुनाह की सजा मुझे व मेरे बच्चों को दी है. इतना हंसता खेलता परिवार पर आखिर किसकी नजर लग गयी. मैने किसी का क्या बिगाड़ा था. शव को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. अब तो तंजीला और उनके छोटे-छोटे बच्चों के पालन पोषण की समस्या आ गयी है. बुढ़े पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >