सोये अवस्था में मारपीट करने का लगाया आरोप
कहा, पाइप फट जाने के कारण बोरिंग का काम पूरा नहीं हो पाया था, सो रात में खाना खाकर स्कूल के एक कमरे में सो गया था
अचानक रात में डेढ़-दो सौ लोग आये और मारपीट करने लगे
अररिया : बोरिंग के लिए बच्ची की बलि देने के मामलों में गिरफ्तार मजदूर शहाबुद्दीन के बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध नगर थाना में कांड अंकित किया गया है. थाना कांड संख्या 442/16 में पीड़ित ने कहा है कि कटिहार के रहने वाला संवेदक राणा सिंह ने हयातपुर में वाटर सप्लाई का काम लिया था. 10 जुलाई को हमलोग आठ लोग हयातपुर आये. दो लोगों को काम पसंद नहीं आया, तो वे दोनों रात में ट्रेन से वापस चले गये.
10 जुलाई को बोरिंग का काम किया. पाइप फट जाने से काम पूरा नहीं हो पाया. रात खाना खा कर सभी छह लोग स्कूल के एक कमरे में सो गये. सोये अवस्था पर लगभग डेढ़-दो सौ लोग अचानक आये और मारपीट करते हुए कहने लगा की बच्ची की बलि तुम्हीं लोग दे रहे थे.
इस दौरान पुलिस आ गयी. इस बाबत अररिया आरएस ओपी अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. घटनाक्रम में क्या सच्चाई है. यह सामने आ जायेगा.
