एक अभियुक्त अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

बिजली मिस्त्री कन्हैया हत्या कांड अररिया : बिजली मिस्त्री कन्हैया यादव हत्या कांड के मामले में पुलिस ने नामजद महिला ललिता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लेकिन हत्या के चौथे दिन तक नामजद महिला ललिता देवी के पति परमानंद शर्मा को पुलिस नहीं दबोच पायी है. पुलिस अब तक मृतक कन्हैया यादव का […]

बिजली मिस्त्री कन्हैया हत्या कांड

अररिया : बिजली मिस्त्री कन्हैया यादव हत्या कांड के मामले में पुलिस ने नामजद महिला ललिता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लेकिन हत्या के चौथे दिन तक नामजद महिला ललिता देवी के पति परमानंद शर्मा को पुलिस नहीं दबोच पायी है. पुलिस अब तक मृतक कन्हैया यादव का मोबाइल बरामद कर पायी है और न ही इस बात का खुला कर पायी है कि मृतक के कमर में खोसा हुआ कट्टा किसका था. सवाल उठता है कि क्या सिर्फ गिरफ्तार महिला ललिता देवी व उसको पति परमानंद शर्मा ने ही मिल कर कन्हैया की हत्या की. गिरफ्तार महिला के घर से दूर जहां शव मिला, क्या सिर्फ दोनों ने मिल कर शव को वहां फेंका था. क्या किसी ने शव फेंकते देखा था.
इस तरह के सवाल लोगों द्वारा उठाया जाने लगा है. इसका खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती है. पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है, जिससे हत्या में शामिल लोगों तक अनुसंधान का तार जुड़ सके. कन्हैया को अंतिम बार किस मोबाइल नंबर से कॉल आया था. इन तमाम सवालों का जवाब अनुतरित है. हालांकि एसडीपीओ मो कासिम ने कहा कि पुलिस अनुसंधान सही दिशा में की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >