मंगलवार को घर से निकला था कन्हैया यादव
पिता के फर्द बयान में महिला व उसके पति को किया नामजद
नोलखिया पुल के समीप मिला था शव
परमानंद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
अररिया : शहर के खरैयाबस्ती निवासी कन्हैया यादव की हत्या मामले में मृतक के पिता के बयान पर नगर थाना में कांड दर्ज कराया गया. जिसमें महिला ललिता देवी व उसके पति परमानंद शर्मा ओम नगर वार्ड संख्या आठ को नामजद अभियुक्त बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में मुताबिक कन्हैया यादव अपने पिता बैजनाथ यादव से एपीएस स्कूल के बगल में कामत पर बने घर से मिल कर मंगलवार की रात नौ बजे घर खरैयाबस्ती जाने की बात कही.
वह घर पर आया. पुन: किसी के फोन आने पर घर से निकल गया. पिता बैजनाथ यादव ने अपने बयान में कहा है कि रात 10 बजे नितेश कुमार निराला ने कन्हैया यादव को ललिता देवी के घर जाते देखा था. इधर, जब 11 बजे रात तक कन्हैया घर वापस नहीं आया तो बड़ा भाई रविंद्र यादव उसके मोबाइल पर फोन किया. कन्हैया के मोबाइल का स्विच ऑफ था. सुबह में खोजबीन की जा रही थी कि सूचना मिली की नोलखिया पुल के समीप कन्हैया का शव पड़ा हुआ है.
कमर में एक देसी कट्टा भी है. पिता ने बयान में दावा किया है कि ललिता देवी पति परमानंद शर्मा अपने नाते-रिस्तेदारों के सहयोग से कन्हैया की हत्या कर शव को फेंक दिया है. कन्हैया का ललिता देवी के घर पूर्व से आने-जाने की बात का उल्लेख किया गया है. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पति परमानंद शर्मा की गिरफ्तारी को ले छापामारी की जा रही है.
