नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह

साहेबपुरकमाल : पंचायत लोक शिक्षा समिति चौकी द्वारा गुरुवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. पंचायत लोक शिक्षा समिति साहेबपुरकमाल पूर्वी के तत्वावधान में कौशल विकास केंद्र का विकास पर विचार गोष्ठी सह जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मध्य विद्यालय चौकी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुखिया पति […]

साहेबपुरकमाल : पंचायत लोक शिक्षा समिति चौकी द्वारा गुरुवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. पंचायत लोक शिक्षा समिति साहेबपुरकमाल पूर्वी के तत्वावधान में कौशल विकास केंद्र का विकास पर विचार गोष्ठी सह जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मध्य विद्यालय चौकी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुखिया पति सह पूर्व पंसस रामप्रवेश कुमार ने कहा कि चौकी

पंचायत को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार, पंसस संजू देवी, उप मुखिया सुबोध यादव, उप सरपंच कुमकुम देवी, गजेंद्र पंडित आदि उपस्थित थे. साहेबपुरकमाल पूर्वी पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता किरण देवी ने की. मौके पर पंसस अनिता देवी, सरपंच पूजा देवी, नोडल प्रभारी शशिभूषण आजाद, वरीय प्रेरक राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >