आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

कार्रवाई . भवन िनर्माण के ग्यारह लाख रुपये गबन करने का है आरोप बीइओ द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर भरगामा थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय राम मंडल टोला भरगामा के प्रधानाध्यापक वकील पासवान को गिरफ्तार किया. भरगामा (अररिया) : विद्यालय भवन निर्माण का 11 लाख तीस हजार रुपये गबन करने के आरोप […]

कार्रवाई . भवन िनर्माण के ग्यारह लाख रुपये गबन करने का है आरोप

बीइओ द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर भरगामा थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय राम मंडल टोला भरगामा के प्रधानाध्यापक वकील पासवान को गिरफ्तार किया.
भरगामा (अररिया) : विद्यालय भवन निर्माण का 11 लाख तीस हजार रुपये गबन करने के आरोप में भरगामा थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय राम मंडल टोला भरगामा के प्रधानाध्यापक वकील पासवान को सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार प्रधानाध्यापक वकील पासवान को मंगलवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया. इस मामले में भरगामा थानाध्यक्ष किंग कुंदन ने बताया कि प्रधानाध्यापक व विशिस की सचिव प्रमीला देवी के विरुद्ध प्रभारी बीइओ विजय कुमार ने भरगामा थाना में कांड संख्या 20/16 दर्ज करायी थी.
दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा था कि प्राथमिक विद्यालय राम मंडल टोला के प्रधानाध्यापक वकील पासवान व विशिस की सचिव प्रमीला देवी ने विद्यालय भवन निर्माण की राशि 11 लाख तीस हजार रुपये का गबन कर लिया है. बार-बार स्मारित किये जाने व पत्र लिखे जाने के बाद भी विद्यालय का भवन निर्माण नहीं कराया जा रहा था. इसलिए इसे राशि का गबन मानते हुए दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था. दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर भरगामा थाना पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही थी. सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर प्रधानाध्यापक को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. विद्यालय की सचिव अब भी फरार हैं. गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष के अलावा सअनि लोधा खेड़िया, रामेश्वर सिंह के अलावा पुलिस जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >