परिजनों को ही कराना पड़ा प्रसव

सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत के बाद हंगामा के कारण अव्यवस्था का माहौल बन गया था. इस दौरान डर से चिकित्सक व नर्स अस्पताल से भाग गये. कई मरीजों ने भी अस्पताल छोड़ दिया. वहीं प्रसव वार्ड में भरती एक महिला का उसके परिजनों को ही प्रसव कराना पड़ा. अररिया […]

सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत के बाद हंगामा के कारण अव्यवस्था का माहौल बन गया था. इस दौरान डर से चिकित्सक व नर्स अस्पताल से भाग गये. कई मरीजों ने भी अस्पताल छोड़ दिया. वहीं प्रसव वार्ड में भरती एक महिला का उसके परिजनों को ही प्रसव कराना पड़ा.
अररिया आरएस : मंगलवार की रात सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में किये गये हंगामे के बाद चिकित्सक व नर्स अस्पताल से भाग गये थे. इसके बाद प्रसव के लिए आयी महिलाओं का प्रसव उनके परिजनों ने कराया. हंगामे के बाद प्रसव वार्ड में भरती कुछ मरीज तो सदर अस्पताल छोड़ कर बाहर चले गये, लेकिन एक मरीज पैसे के अभाव में अस्पताल में ही रुक गया.
माणिकपुर निवासी मो खुर्शिद की पत्नी का प्रसव सदर अस्पताल में एक सुरक्षित जगह खोज कर कराया गया. पूछे जाने पर महिला के परिजन ने बताया कि सदर अस्पताल में काफी तोड़-फोड़ हुई है. ऐसे में हमलोगों को जान का खतरा बना हुआ था. साथ ही हमलोग के पास इतना धन नहीं है कि निजी क्लिनिक में जाकर प्रसव करवा सकें. महिला प्रसव पीड़ा से छटपटा रही थी और अस्पताल में कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे. इसके कारण उन्हें खुद से प्रसव कराना पड़ा.
सदर अस्पताल में तोड़-फोड़ निजी क्लिनिक के लिए बना वरदान
अररिया आरएस. मंगलवार की रात सदर अस्पताल में हुई तोड़-फोड़ निजी क्लिनिक व बिचौलियों के लिए वरदान साबित हुई. इस दौरा मरीजों को बिचौलियों द्वारा सदर अस्पताल से निजी क्लिनिक ले जाया गया. साथ ही मरीजों से मोटी रकम भी वसूली गयी. इस बात का खुलासा बुधवार की सुबह सदर अस्पताल में कुछ लोगों ने किया. धर्मगंज निवासी बुलेंद्र ऋषिदेव, खमगारा निवासी सज्जन सदा, बटुरबारी से आये तनवीर आलम, डोरिया सोनापुर निवासी दिनेश सिंह आदि ने बताया कि सदर अस्पताल में रात में तोड़-फोड़ के बाद हमलोगों को कुछ लोगों द्वारा कहा गया कि आप चाहें तो निजी क्लिनिक में इलाज करा सकते हैं, क्योंकि सदर अस्पताल में अब इलाज संभव नहीं है. ऐसे में हमलोगों के मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >