मिस्ड कॉल से प्यार का चलन समय के साथ घातक होने लगा है. सोमवार को ऐसे ही एक मामले में कथित प्रेमी को सिर मुंडवा कर न केवल गांव में घुमाया गया, बल्कि मारपीट भी की गयी. बौंसी पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच पायी. लेकिन कहीं-न-कहीं तीन बच्चों की मां कथित प्रेमिका से मिलने की चाहत ने एक प्रेमी को मौत के मुंह में फंसा दिया था.
कुछ ग्रामीणों ने घटना की सूचना समय रहते पुलिस को दे दी. संबंधित मामला क्षेत्र की मझुआ पूरब पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दो ठोंघा घाट लालपुर गांव का है, जहां रविवार की सुबह अपनी पत्नी को 14 वर्षीय बालक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख एक पति ने आरोपित बालक की जम कर धुनाई कर दी. साथ ही सुबह में बालक का सिर मुंडन कर गांव में घुमाने लगा.
सूचना पर बौंसी थानाध्यक्ष एमए हैदरी बल मौके पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने घायल बालक को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. इलाज कराने बाद बौंसी थाने में बालक को रखा गया है रविवार को सुनीता के बुलावे पर सूरज पूर्णिया आया था.
