बच्चों ने ही पीट कर बच्चे को मार डाला

रजौन के बखड्डा गांव की घटना रजौन : आपस में खेल रहे तीन बच्चों में थोड़ी कहा सुनी क्या हुई कि दो बच्चों ने मिल कर सुनील कुमार नामक एक 12 वर्षीय बच्चे की पिटाई शुरू कर दी. लाठी उसके गुप्तांग में लगते ही उसकी मौत हो गयी. घटना रजौन थाना क्षेत्र के छोटी बखड्डा […]

रजौन के बखड्डा गांव की घटना

रजौन : आपस में खेल रहे तीन बच्चों में थोड़ी कहा सुनी क्या हुई कि दो बच्चों ने मिल कर सुनील कुमार नामक एक 12 वर्षीय बच्चे की पिटाई शुरू कर दी. लाठी उसके गुप्तांग में लगते ही उसकी मौत हो गयी. घटना रजौन थाना क्षेत्र के छोटी बखड्डा गांव के बगल में स्थित बहियार में सोमवार को तब घटी जब सुनील गाय चराने बहियार गया था और खेल-खेल में ही आपस में दोनों भिड़ गये. इस दौरान 12 वर्षीय मनीष व 14 वर्षीय बंटी ने मिल कर उसे लाठी से पिटना शुरू कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. रजौन थानाध्यक्ष आशीष कुमार अनि हरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे
और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया. मृतक की मां मसोमात मंजू देवी के बयान पर रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें गांव के ही कैलाश शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार व सर्गुण शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घटना के बाद आरोपी सहित उनके परिजन घर छोड़कर फरार हो गये हैं.
मवेशी चाराने गये बच्चों के बीच खेल-खेल में हुआ विवाद
गुप्तांग में चोट लगने से हुई बच्चे की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >