अररिया : करंट से पूर्व मुखिया सहित दो लोगों की गयी जान

अररिया आरएस : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चातर गांव के वार्ड नंबर 12 में रविवार को हाइ टेंशन तार की चपेट में आने से पूर्व मुखिया सहित दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में चातर पंचायत के पूर्व मुखिया मो अब्दुल बारिक उर्फ कालू (35) व मो रफीक (30) शामिल हैं. पूर्व मुखिया का […]

अररिया आरएस : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चातर गांव के वार्ड नंबर 12 में रविवार को हाइ टेंशन तार की चपेट में आने से पूर्व मुखिया सहित दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में चातर पंचायत के पूर्व मुखिया मो अब्दुल बारिक उर्फ कालू (35) व मो रफीक (30) शामिल हैं.
पूर्व मुखिया का घर बनने के दौरान उसके घर में ट्रैक्टर से मिट्टी भरा जा रहा था. हाइड्रोलिक ट्रैक्टर से जैसे ही डाला उठाया गया डाला पीलर से सट गया. इसके बाद पीलर का छड़ घर के ऊपर से गुजर रहे हाइ टेंशन बिजली तार में सट गया. इससे पीलर के जरिये ट्रैक्टर में बिजली प्रवाहित होने लगा. इसके चपेट में ट्रैक्टर चालक आ गया. चालक को छटपटाते देख पूर्व मुखिया पहुंचे. वह भी उसके चपेट में आ गये जिससे मौके पर दोनों की मौत हो गयी. हालांकि परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये. जहां चिकित्सक सुखी रावत ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मामले की जानकारी ली व दोनों मृतकों के शव को अपने
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को उनके परिजनों को सौंपदिया गया. इस घटना की जानकारी होने पर रामपुर कोदरकट्टी के पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह, रजा हसन, निर्वतमान जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम सहित सैकड़ों लोग सदर अस्पताल पहुंचे व मामले की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिजनों को सांत्वना व ढांढ़स दिया. इस दौरान अस्पताल परिसर पूर्व मुखिया के शुभचिंतकों व ग्रामीणों की भीड़ से खचाखच भर गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >