गबन मामले में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, भेजे गये जेल

भरगामा थाना में दर्ज थी प्राथमिकी अररिया : विद्यालय भवन निर्माण मद की राशि गबन मामले में भरगामा थाना पुलिस ने रविवार को मध्य विद्यालय कुसमौल के प्रधानाध्यापक चंद्र शेखर चौपाल को गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी अनुसार प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भरगामा ने इस बाबत […]

भरगामा थाना में दर्ज थी प्राथमिकी

अररिया : विद्यालय भवन निर्माण मद की राशि गबन मामले में भरगामा थाना पुलिस ने रविवार को मध्य विद्यालय कुसमौल के प्रधानाध्यापक चंद्र शेखर चौपाल को गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी अनुसार प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भरगामा ने इस बाबत भरगामा थाना कांड संख्या 18/16 दर्ज कराया था. इस मामले में विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव निर्मला देवी को भी नामजद किया गया है
. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक बिहार शिक्षा परियोजना अररिया के द्वारा विद्यालय भवन निर्माण के लिए 10 लाख, 33 हजार, 200 रुपये उपलब्ध कराया गया था. डीपीओ ने कार्य पूरा करने का स्मार पत्र भी दिया था. इसके बावजूद प्राथमिकी विद्यालय कुसमौल का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया.
इसके बाद राशि के गबन व दुरूपयोग को ले प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. मामले में प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित कराया गया. जहां न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >