अररिया आरएस: जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बागेश्वरी भगवान पुर में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये . दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पतपाल में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने एक की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. घायलों में मो रिजवान व उनके भाई मो मुख्तार शामिल हैं. मामले में घायल के परिजनों ने बताया की मेरी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाह रहे थे.
इसी बात को लेकर मारपीट हुई है. वहीं अन्य विवादों को लेकर हुए मारपीट में हासा निवासी चंदन पासवान, कवीता देवी, बौची निवासी अबुजर, सतबीटा निवासी मजबुल, बैरगाछी निवासी नजराना, कलीयागंज निवासी मो राजा, मो नियाज, मो समीम, मो सैफुद्दीन, रानीगंज निवासी मोहरम शामिल है. चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद मो रीयाज का गंभीर स्थिति देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया. बांकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.
