गर्भवती पत्नी पर केरोसिन डाल लगायी आग

अररिया आरएस : बैरगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनार टोला में एक दहेज लोभी पति ने ससुर से 50 हजार रुपये मांगे, नहीं दिये जाने पर आक्रोशित होकर अपनी पत्नी को केरोसिन छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया. ससुराल वालों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वह उसे अस्पताल में ही इलाजरत छोड़ […]

अररिया आरएस : बैरगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनार टोला में एक दहेज लोभी पति ने ससुर से 50 हजार रुपये मांगे, नहीं दिये जाने पर आक्रोशित होकर अपनी पत्नी को केरोसिन छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया. ससुराल वालों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वह उसे अस्पताल में ही इलाजरत छोड़ कर फरार हो गया. वह इस समय सदर अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है. घटना बीते बुधवार की है. इस मामले का खुलासा शुक्रवार को तब हुआ जब झुलसी हुई महिला को लेकर उसके माता-पिता अपनी पुत्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे.

चिकित्सकों ने महिला की स्थिति गंभीर बताया है. घायल महिला के पिता लक्ष्मण साह व उनकी पत्नी लीला देवी ने बताया कि उनका दामाद चंदन साह दुकान खोलने के लिए हमारी पुत्री से 50 हजार रुपये की मांग करवा रहा था. पैसा नहीं होने को कारण वह दामाद को पैसा नहीं दे सका. दामाद व उनके पिता पंचानंद साह ने बुधवार को हमारी गर्भवती पुत्री को केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी. लेकिन उस समय हमारी पुत्री की ननद सोनी कुमारी मौके पर पहुंच गयी और आग देख कर उसे बचा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >