वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा से लैस हुआ मंडल कारा

अररिया : मंडल कारा अररिया वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये व्यवहार न्यायालय से जुड़ गया है. मंडल कारा में वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा का उद्घाटन बुधवार को जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा ने किया. उन्होंने जिला जज रमेश तिवारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात कर इसकी जानकारी दी. जेलर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मंडल कारा में […]

अररिया : मंडल कारा अररिया वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये व्यवहार न्यायालय से जुड़ गया है. मंडल कारा में वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा का उद्घाटन बुधवार को जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा ने किया. उन्होंने जिला जज रमेश तिवारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात कर इसकी जानकारी दी. जेलर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मंडल कारा में बेलट्रान कंपनी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग सिस्टम स्थापित किया गया है.

मंडल कारा में यह सुविधा उपलब्ध होने पर अब न्यायालय में बंदियों की पेशी इसके माध्यम से संभव हो सकेगी. इससे न केवल जेल प्रशासन को बल्कि न्यायालय को भी सुविधा मिलेगी. बंदियों को उपस्थापन के लिए न्यायालय ले जाने और लाने में होने वाली परेशानी में कमी आयेगी. सुरक्षा के लिहाज से भी यह व्यवस्था कारगर होगी. मौके पर कारा अधीक्षक ब्रजेश सिंह मेहता, जेलर सतीश कुमार सिंह, जेल चिकित्सक दिगंबर शर्मा, कारा लिपिक नंद कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >