अररिया : मनमाफिक खबर नहीं लिखने के कारण रविवार को आजाद नगर निवासी हाजी लड्डन ने प्रभात खबर के लिए समाचार संकलन करनेवाले हेमंत कुमार ठाकुर को उनके घर से जबरन उठा लिया.
इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया व उनके साथ मारपीट कर कमरे में बंधक बना लिया. इसके साथ ही कमरे में मौजूद एक मरीज के हाथ में चाकू देकर उसे उनकी पहरेदारी करने का निर्देश देते हुए कमरे में बाहर से ताला बंद कर अस्पताल से निकल गया. साथ ही अस्पताल कर्मियों को यह चेतावनी दी कि मेरे आने तक उन्हें इस कमरे से कोई नहीं निकालेगा. इस मामले को ले प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पीड़ित हेमंत कुमार ठाकुर ने नगर थाना को आवेदन दे दिया है. हेमंत को अस्पताल के कर्मियों के द्वारा कमरे का ताला तोड़कर निकाला गया.
घटना की सूचना हेमंत पत्रकार के द्वारा नगर थाना में आवेदन देकर खुद को अपने घर से अपहृत घर से ले जाये जाने, हाथ-पांव बांध कर एक कमरे में कैद कर जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत दर्ज करायी है. दिये आवेदन में हेमंत ने कहा है कि रविवार की सुबह खुद को समाजसेवी कहने वाले आजादनगर निवासी एकबाल अहमद सबा उर्फ लड्डन हाजी मेरे घर पहुंचे. किसी खबर को कवर करने के लिए मुझे अपने साथ जाने को कहा. मना करने पर उन्होंने जबरन मुझे अपने दोपहिया वाहन पर बिठा लिया. इसके बाद वे मुझे पीछे के रास्ते सदर अस्पताल के दूसरे तल्ले पर लेता गया.
पत्रकार को घर…
वहां मेरा हाथ पांव बांध कर अस्पताल के एक कमरे में कैद कर दिया. इसके बाद उसने उसके मुंह में नशा की दवा छिड़क कर बेहोश करने की कोशिश की. साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद रूम में पहले से मौजूद एक मरीज को चाकू थमाते हुए कहा कि अगर यह भागने की कोशिश करे, तो जान से मार देना. इसके बाद रूम में बाहर से ताला जड़ दिया और वहां से चलते बना. इसके बाद मैं कमरे में शोर मचाने लगा. अवाज सुनकर अस्पताल प्रबंधन व कर्मी सहित अन्य लोग वहां पहुंचे. लोगों की मदद से कमरे का ताला तोड़ कर मुझे बाहर निकाला गया. इसके बाद मैंने घटना की जानकारी नगर थाना व अपने अन्य परिचितों को दी. इस बरताव से मैं और मेरे परिवार के लोग दहशत में हैं. इधर इस घटना के बाद से स्थानीय पत्रकारों में दहशत है.
सदर अस्पताल के कमरे में बंद कर बनाया बंधक
कमरे में एक मरीज के हाथों में चाकू देकर पत्रकार की निगरानी करने को कहा
आरोपी ने मरीज से कहा, अगर पत्रकार भागने की कोशिश करे, तो जान से मार देना
पत्रकार को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और आरोपी भाग निकला
पत्रकार के शोर मचाने पर अस्पताल कर्मियों ने ताला तोड़ कर पत्रकार को मुक्त कराया
पत्रकार ने जानकीनगर थाना में दिया आवेदन
आठवें चरण में 65% मतदान
प्रभात खबर टोली
पंचायत चुनाव के आठवें चरण में रविवार को शाम पांच बजे तक 65 फीसदी मतदान हुआ. कुछ जगहों पर झड़प व मारपीट को छोड़ कर मतदान शांतिपूर्ण रहा. मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड में मतदान के दौरान नरदह पंचायत के योगीराज में मतदान केंद्र संख्या 54 पर पीठासीन पदाधिकारी व मतदान कर्मियों की गलती के कारण जोरदार हंगामा हो गया. Â बाकी पेज 15 पर
आठवें चरण में…
ग्रामीणों के अनुसार मतदान के दौरान सरपंच का बैलेट पेपर गायब कर वार्ड सदस्य के दो-दो बैलेट पेपर जोड़ दिये गये. यह मामला सामने आते ही ग्रामीण भड़क गये और मतदान रोक दिया. एक ही विद्यालय में मतदान केंद्र संख्या 51, 52 व 53 होने के कारण इन तीनों मतदान केंद्र पर भी मतदान बाधित हो गया. ग्रामीणों की मांग पर डीएम ने केंद्र संख्या 54 के मतदान को रद्द करने का निर्देश दिया.
सारण जिले के सोनपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्त अशोक कुमार चौहान ने बताया कि मतदान के दौरान गया जिले के बांकेबाजार के मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 10 व 12 पर चार किलो का केन बम बरामद किया गया. इसे सीआरपीएफ ने डिफ्यूज कर दिया गया.
आठवें चरण में दो बूथों पर पुनर्मतदान कराया जायेगा. इनमें मधेपुरा जिला के कुढ़नी गांव के बूथ संख्या 24 पर दो गुटों के बीच आपसी झड़प होने के बाद मतदान बाधित हुआ, जबकि कटिहार जिला के फलका प्रखंड के बूथ संख्या 10 पर बैलेट बाक्स में पानी डाल देने के कारण दोबारा मतदान कराया जायेगा.
निर्वाचन आयुक्त श्री चौहान ने बताया कि कुल 369 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 36 वाहन जब्त किये गये.
उन्होंने बताया कि मधुबनी जिले के मध्य विद्यालय, अवारी के बूथ संख्या 140,141 व 142 पर सरपंच पद के बैलेट पेपर में गड़बड़ी होने के कारण मतदान कुछ देर के लिए बाधित हुआ. हालांकि, प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. सारण जिले के सोनपुर प्रखंड की गोविंदपुर पंचायत के बूथ संख्या 95 व 96 पर मतदाताओं द्वारा वोट डालने को लेकर कतार बनाने के क्रम में पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी. इसमें पुलिस गाड़ी का एक ड्राइवर व दो ग्रामीण साधारण रूप से जख्मी हो गये.
मधेपुरा जिला के पुरैनी पंचायत के बूथ संख्या 52, 53 व 54 पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व ग्रामीणों के बीच मतदान को लेकर विवाद हो गया. इससे मतदान कुछ देर बाधित हो गया. बूथ संख्या 54 पर मतदाताओं द्वारा पीठासीन पदाधिकारी के साथ मारपीट किये जाने के कारण जिलाधिकारी द्वारा उक्त मतदान केंद्र का मतदान रद्द कर दिया गया. इस मौके पर आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन, संयुक्त निर्वाचन आयुक्त आरके गुप्ता, उप सचिव मिथिलेश कुमार साहू और पीआरओ शालिग्राम साह मौजूद थे.
सहरसा जिले में आठवें चरण के पंचायत चुनाव में सत्तरकटैया प्रखंड के चौदह ग्राम पंचायत में रविवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा. मतदान के लिए बनाये गये 191 केंद्रों पर 49,537 पुरुष व 47,137 महिला मतदाताओं में से करीब 60 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड में शांतिपूर्वक मतदान हुआ. यहां 55 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया.
खगड़िया जिले में आठवें चरण के मतदान के दौरान हरिपुर गांव में पुलिस व आम लोगों के बीच झड़प हुई. हालांकि पुलिस की तत्परता के कारण बड़ी घटनाएं होने से टल गयी. उसी दौरान पइकांट में बूथ पर दो गुटों में झड़प भी हुई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया.
लखीसराय जिले के पब्लिक हाइस्कूल सूर्यगढ़ा स्थित मतगणना केंद्र पर रविवार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर की देख-रेख में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए मतगणना का कार्य शुरू हुआ. मतगणना केंद्र के मुख्य गेट पर दिन भर समर्थकों की भीड़ बनी रही. हर कोई मतगणना का अपडेट जानने को उत्सुक नजर आ रहा था.
मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड में कड़ी सुरक्षा की बीच शांतिपूर्वक मतदान हुआ. जिले में 58 प्रतिशत मतदान की सूचना है.
बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड में शांति पूर्वक मतदान हुआ. खोजुरी पहाड़ी गांव में पुलिस ने मतदान केंद्र पर लगी भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया.
बूथ कब्जा करने को लेकर दो मुखिया सर्मथकों के बीच गोलीबारी
बांका िजले के शंभुगंज प्रखंड के पड़रिया पंचायत के खुर्द मोहनपुर गांव में दो मुखिया समर्थकों के बीच बूथ कब्जा करने को लेकर गोलीबारी की घटना हुई.
पड़रिया पंचायत के खुर्द मोहनपुर गांव में बूथ संख्या 201 और 202 पर पंचायत के ही दो मुखिया प्रत्याशी के बीच बूथ को कब्जा करने के दौरान विवाद बढ़ गया. जहां दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच पहले तो बूथ के बाहर झड़प हुई. बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी. हालांकि इस घटना में किसी के जान माल की क्षति होने की सूचना नही है़ वहीं वहीं गुलनी में एक बूथ कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर हुई मारपीट में गांव के ही गोपेश सिंह जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देख कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.
कटिहार में वोटिंग के दौरान फायरिंग, सड़क जाम
जिले के फलका प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चोचला बूथ पर अपराह्न तीन बूथ कैप्चरिंग के लिए दबंगों ने चार राउंड हवाई फायरिंग की. इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मतदान बाधित कर मुख्य सड़क जाम कर दिया. लोगों व प्रत्याशियों का आरोप था कि दबंगों ने बूथ कैप्चरिंग कर अपने पक्ष में फर्जी मतदान कर लिया है. इसलिए यहां पुनर्मतदान कराया जाये. एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन मौके पहुंच कर छानबीन कर रहे थे. शाम चार बजे तक तीनों प्रखंडों में 65 प्रतिशत मतदान की सूचना है.
शाहकुंड व जगदीशपुर में पथराव व लाठीचार्ज, डीडीसी को घेरा : पंचायत चुनाव के आठवें चरण में रविवार को शाहकुंड व जगदीशपुर में हुए मतदान के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों के
कटिहार में वोटिंग…
नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने जम कर लाठियां बरसायी. जगदीशपुर के खरौनी गांव में बैलेट पेपर पर पहले से मुहर लगी होने की बात कहते हुए वोटर मतदान रद्द करने की मांग करने लगे. पदाधिकारियों का कहना था कि बैलेट पेपर के पिछले पृष्ठ पर मुहर लगी है, वही सामने वाले पृष्ठ पर दिख रहा है. लेकिन मतदाता मानने को तैयार नहीं थे. इसके बाद वहां डीडीसी अमित कुमार पहुंचे. डीडीसी व लोगों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी. लोगों ने डीडीसी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनका घेराव कर लिया. इसके बाद डीडीसी ने सूचना देकर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को बुला लिया. पुलिस ने आव देखा न ताव, लोगों पर लाठी बरसानी शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने लोगों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा. इसमें कई लोग घायल हो गये. दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों को हिरासत में ले लिया गया.
भागलपुर के डीडीसी अमित कुमार ने बताया िक जगदीशपुर के बूथ नंबर 132 पर बल प्रयोग किया गया है. वहीं लोगों को केवल फटकार लगायी थी. दुर्व्यवहार करने जैसी बात तो नहीं की है.
वहीं दूसरी ओर शाहकुंड के दरियापुर के समीप बोधगांव के उर्दू प्राथमिक विद्यालय में 34 नंबर बूथ के पोलिंग एजेंट के बूथ नंबर 35 पर चले जाने का विरोध हो गया. वहां तैनात एक प्रशिक्षु डीएसपी ने इसपर हस्तक्षेप किया. लोग प्रशिक्षु डीएसपी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उग्र हो गये. डर के मारे मतदानकर्मी कमरे में घुस गये और गेट अंदर से बंद कर लिया. इसी दौरान एसडीओ कुमार अनुज पहुंचे. पुलिस ने लाठीचार्ज किया और लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया. यहां एक मुखिया प्रत्याशी सहित पांच-सात लोगों को हिरासत में ले लिया गया.
