तीन लोगों की मौत ट्रक-ट्रैक्टर चालक फरार

शवों की पहचान का हो रहा है प्रयास पलासी : पलासी-कलियागंज जाने वाली सड़क के बीच दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है. मौके पर पहुंची पलासी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. मौके पर ट्रक व ट्रैक्टर […]

शवों की पहचान का हो रहा है प्रयास

पलासी : पलासी-कलियागंज जाने वाली सड़क के बीच दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है. मौके पर पहुंची पलासी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. मौके पर ट्रक व ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया.
हालांकि चालक मौके से फरार हो गया. मिली जानकारी अनुसार पहली घटना डेंगा चौक के समीप लगभग चार बजे एक साइकिल सवार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे साइकिल सवार मो जुगनू, पिता अयूब कुम्हिया की मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है. दूसरी घटना मोहनियां गांव के समीप हुई, जहां विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गया.
बाइक पर सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतकों की पहचान नहीं हो पा रही थी. बाइक ट्रक के नीचे फंस गया था. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी. पलासी थाना के पुअनि केके झा सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >