अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति का हाथ काटा

पीड़ित को कटिहार मेडिकल कॉलेज किया रेफर घटनास्थल पर एक महिला ने पीड़ित को बुलाया था घायल व्यक्ति की पहचान छतियौना निवासी दरोगी ऋषिदेव के पुत्र तूफानी ऋषिदेव के रूप में की गयी अररिया आरएस : आरएस ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिदरिया नहर के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति का अज्ञात लोगों ने बायां […]

पीड़ित को कटिहार मेडिकल कॉलेज किया रेफर

घटनास्थल पर एक महिला ने पीड़ित को बुलाया था
घायल व्यक्ति की पहचान छतियौना निवासी दरोगी ऋषिदेव के पुत्र तूफानी ऋषिदेव के रूप में की गयी
अररिया आरएस : आरएस ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिदरिया नहर के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति का अज्ञात लोगों ने बायां हाथ तेज धारदार हथियार से काट डाला. नहर पर घायल अवस्था में उसे पड़ा देख कुछ लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया,
जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घायल व्यक्ति की पहचान छतियौना निवासी दरोगी ऋषिदेव के पुत्र तूफानी ऋषिदेव के रूप में की गयी है. घटना की जानकारी लोगों ने अररिया आरएस ओपी को दी गयी. सूचना पर आरएस ओपी के एसआइ आरएस प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे, जहां घायल व्यक्ति का बयान लेना चाहा. लेकिन वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था. वह बेहोशी की हालत में था.
घायल तूफानी केवल इतना भर कह पाया कि उसे एक महिला अनारी देवी ने बुलाया था. उस महिला ने पहले से ही कुछ लोगों को बुला रखा था, जिसने उसके हाथ काटे. इतना कहने के बाद वह फिर बेहोश हो गया. अस्पताल पहुंचे एसआइ श्री प्रसाद ने बताया कि होश में आने के बाद उससे पुन: बयान लिया जायेगा. पुलिस इस मामले की तहकीकात करेगी. फर्द बयान लिये जाने के बाद मामले का खुलासा हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >