अररिया : मद्य निषेध कानून लागू होने के बाद एक अप्रैल से अब तक नगर थाना पुलिस ने नौ कांड अंकित करते हुए देसी व विदेशी शराब बरामद किया है. इसमें सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जबकि एक आरोपी फरार है. जबकि एक मामला अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला हपनमय किसकू भी शामिल है.
जानकारी अनुसार शराब बरामदगी में 30 बोतल देसी शराब के साथ रहबर आलम, लोथाई ऋषिदेव, सुभाष ऋषिदेव, विजेंद्र यादव, शंकर सहनी, हपनमय मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जबकि दर्ज कांड संख्या 218/16 का अभियुक्त उपेंद्र पासवान अब तक फरार है.
जय प्रकाश नगर में लावारिस चुलाई शराब बरामदगी को ले कांड संख्या 130/16 अज्ञात के विरुद्व दर्ज किया गया है. एसएचओ रमेश कांत चौधरी ने बताया कि इस तरह का अभियान लगातार चलता रहेगा. शराब पीने वालों, अवैध भंडारण व बिक्री करने वालों पर पुलिस की नजर है.
