पोल से टकरायी बाइक, दो घायल

अररिया आरएस : एनएच 57 पर मटियारी के समीप सोमवार की देर शाम पूर्णिया से अररिया आ रही बाइक असंतुलित हो कर बिजली के पोल से जा टकरायी. इससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने […]

अररिया आरएस : एनएच 57 पर मटियारी के समीप सोमवार की देर शाम पूर्णिया से अररिया आ रही बाइक असंतुलित हो कर बिजली के पोल से जा टकरायी. इससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया.

जानकारी अनुसार साहसमल ताराबाड़ी निवासी संजीव कुमार व रवि रंजन कुमार बाइक से पूर्णिया से अररिया आ रहे थे. इसी क्रम में मटियारी के समीप बाइक असंतुलित हो कर बिजली के पोल से जा टकरायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >