अवैध संबंध में दिया घटना को अंजाम

अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी से की छीनतई कुर्साकांटा : सोमवार को दिन-दहाड़े बाइक सवार दो सशस्त्र अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी को हथियार का भय दिखा कर लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना उस वक्त घटी जब बंधन बैंक कर्मी पलासी निवासी संतोष यादव अपनी साप्ताहिक वसूली कर खुटहरा गांव से लौट रहे […]

अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी से की छीनतई

कुर्साकांटा : सोमवार को दिन-दहाड़े बाइक सवार दो सशस्त्र अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी को हथियार का भय दिखा कर लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना उस वक्त घटी जब बंधन बैंक कर्मी पलासी निवासी संतोष यादव अपनी साप्ताहिक वसूली कर खुटहरा गांव से लौट रहे थे। पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने बैंक कर्मी के साइकिल को पीछे से ठोकर मार कर गिरा दिया. इसके बाद चेहरे पर हेलमेट लगाये एक अपराधी ने हथियार के बट से कनपट्टी पर मार कर बंधन कर्मी को लहू लुहान कर दिया. वहीं दूसरे अपराधी ने बैंक कर्मी के पेट पर चाकू सटा कर उनका बैग व मोबाइल छीन लिया.
घटना को अंजाम देकर दोनों अपराधी फरार होने में सफल रहे. अपराधियों के जाने के बाद बैंक कर्मी की चीख सुन कर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हुए. कर्मी द्वारा घटना की सूचना बंधन बैंक के प्रबंधक शंकर यादव को दी गयी. घटना की सूचना पर पहंुचे बैंक कर्मियों ने घायल को इलाज के लिये पीएचसी कुर्साकांटा पहुंचाया. इसके बाद घटना की लिखित जानकारी कुआड़ी ओपी को दी गयी. घटना की सूचना पर कुआड़ी ओपी पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली. ओपी अध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि अभी पंचायत चुनाव को लेकर ड्यूटी में भरगामा में है. घटना की सूचना मिली है. अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >