विनोद प्रसाद अध्यक्ष व संजीव बने महासचिव

अररिया : जिला अधिवक्ता संघ का द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ. संघ के चुनाव को लेकर शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन का परचा भरा गया. संघ के महासचिव पद के लिए संजीव कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष पद के लिए असीत कुमार वर्मा, दो संयुक्त सचिव के लिए क्रमश: मो मुजफ्फर जमील व सलमान […]

अररिया : जिला अधिवक्ता संघ का द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ. संघ के चुनाव को लेकर शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन का परचा भरा गया. संघ के महासचिव पद के लिए संजीव कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष पद के लिए असीत कुमार वर्मा, दो संयुक्त सचिव के लिए क्रमश: मो मुजफ्फर जमील व सलमान रागीब तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सुबोध कुमार कर्ण के अलावा दूसरा कोई प्रतिद्वंदी नहीं होने के कारण इन सभी पदों के लिये निर्विरोध निर्वाचन संभव हो सका. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महानंद विश्वास, ठाकुर शंकर कुमार, मिथिलेश कुमार झा, नीरज प्रसाद व अफजल हुसैन भी निर्विरोध चुने गये. सोमवार को केवल अध्यक्ष पद पर चुनाव कराया गया.

अध्यक्ष पद के लिये नामांकन परचा भरने वालों में मो शफी अहमद, मंजूर आलम, मो जैनउद्दीन, वसीर्वुरहमान व विनोद प्रसाद शामिल थे. परंतु चुनाव के पूर्व मो जैनउद्दीन व वसीवुर्रहमान ने अपना नामांकन वापस ले लिया. अध्यक्ष पद के बचे उम्मीदवारों के बीच मतदान कराया गया. मतगणना के नतीजों के मुताबिक चुनाव में विनोद प्रसाद को जहां 25 मत मिले. वहीं मंजूर आलम को 24 व शफी अहमद को मात्र एक मत प्राप्त हुए. अध्यक्ष पद के लिये अधिवक्ता विनोद कुमार को विजय घोषित कर दिया गया. मतदान से पूर्व संघ के वरीय अधिवक्ताओं ने मतदान की नौबत को टालने के लिये हर संभव कोशिश की. परंतु आखिर तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पायी. संघ का चुनाव संपन्न कराने के लिये अधिवक्ता राजेंद्र चौधरी को चुनाव प्रभारी बनाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >